स्कूली छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी : अक्टूबर में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल, स्कूल शिक्षा विभाग ने छुट्टियों का कलैंडर किया जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अक्टूबर में 15 दिन स्कूल बंद रहेंगे. स्कूल शिक्षा विभाग ने छुट्टियों का कलैंडर जारी कर दिया है, जिसमें दशहरा-दिवाली पर छुट्टियों की तारीख के साथ-साथ ठंडी और गर्मी की छुट्टियों की तारीख भी बता दी गई है. जानिए दशहरा की छुट्टियां कब से शुरू हो रही हैं. साथ ही दीवाली पर कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे.

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दशहार की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं. इस साल दशहरा की छुट्टियां 29 सितंबर से शुरू हो रही हैं, जो 4 अक्टूबर तक रहेंगी. यानी दशहरा का पर्व मनाने के लिए छात्रों को 6 दिन की छुट्टी मिलेगी. इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है.

स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक दिवाली की छुट्टियां 20 अक्टूबर से शुरू होंगी, जो 25 अक्टूबर तक रहेंगी. यानी दिवाली के लिए भी छात्रों को 6 दिन की छुट्टी मिलेगी.

अक्टूबर में 15 दिन की छुट्टी

अक्टूबर का महीना छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्रों के लिए बड़ी छुट्टियां लेकर आया है. अक्टूबर में 15 दिन स्कूल बंद रहेंगे. इनमें दशहरा और दिवाली की छुट्टियां शामिल हैं. इसके साथ-साथ महर्षि वाल्मिकी जयंती (7 अक्टूबर) और 4 रविवार भी शामिल हैं.

जानें ठंडियों और गर्मी की छुट्टी की तारीख

स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में ठंडी और गर्मी की छुट्टियों की भी तारीख का ऐलान कर दिया गया है. स्कूली छात्रों के लिए 22 से 27 दिसंबर तक शीतकालीन या ठंडियों की छुट्टी मिलेगी. वहीं, 1 मई से 15 जून तक कुल 46 दिनों की गर्मियों की छुट्टी रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds