लॉगिन

खूंखार नक्सली सीसी मेम्बर कोसा और विकल्प पर था 1-1 करोड़ का ईनाम, नक्सल आतंक का पर्याय हिडमा को इन्ही ने किया था भर्ती  

Chhattisgarh September 23, 2025 रिपोर्टर: shailesh
खूंखार नक्सली सीसी मेम्बर कोसा और विकल्प पर था 1-1 करोड़ का ईनाम, नक्सल आतंक का पर्याय हिडमा को इन्ही ने किया था भर्ती  

खूंखार नक्सली सीसी मेम्बर कोसा और विकल्प पर था 1-1 करोड़ का ईनाम, नक्सल आतंक का पर्याय हिडमा को इन्ही ने किया था भर्ती  

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. नारायणपुर जिला स्थित अबूझमाड़ के जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में दो सीसी मेंबर कोसा और विकल्प ढेर हो गए हैं. नारायणपुर पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन ने बताया कि छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र स्थित अबूझमाड़ इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. इस दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें केंद्रीय समिति के सदस्य राजू दादा उर्फ कट्टा रामचंद्र रेड्डी और कोसा दादा उर्फ कादरी सत्यनारायण रेड्डी ढेर हो गए हैं. दोनों पर अलग-अलग राज्यों की ओर से 1 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था. इस सफलता पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जवानों को बधाई दी है.

कौन था कोसा?

कोसा दादा उर्फ कादरी सत्यनारायण रेड्डी उर्फ गोपन्ना उर्फ बुचन्ना को बस्तर आने वाला पहला नक्सली माना जाता है. कहा जाता है कि कोसा बस्तर में नक्सल संगठन को खड़े करने वाला नक्सली था. साल 2010 जब 76 जवान शहीद हुए थे तब कोसा दंडाकारयण स्पेशल जोनल कमेटी का सचिव था. 67 साल का कोसा करीमनगर, तेलंगाना का रहने वाला था. वह सेंट्रल कमेटी मेंबर, सेंट्रल रिजनल ब्यूरो मेंबर, RPC जनताना सरकार और पूर्व इंचार्ज DKSZC जैसे पदों पर था. छत्तीसगढ़ सरकार ने उस पर 40 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था, जबकि अलग-अलग राज्यों ने भी उस पर इनाम घोषित किया था, जो 1 करोड़ रुपए से ज्यादा था.

कौन था नक्सली विकल्प?

राजू दादा उर्फ कट्टा रामचंद्र रेड्डी उर्फ गुड़सा उसेंदी उर्फ विजय उर्फ विकल्प भी इस मुठभेड़ में ढेर हो गया है. 63 साल का विकल्प मूल रूप से करीमनगर, तेलंगाना का रहने वाला था. वह संगठन में केंद्रीय समिति सदस्य, सीपीआई के पद पर था. उस पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 40 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था. इसके अलावा अलग-अलग राज्य सरकारों ने भी इनाम घोषित किया था, जो 1 करोड़ रुपए था.

एके-47 राइफल समेत हथियार बरामद

मुठभेड़ स्थल से एके-47 रायफल सहित अन्य हथियार तथा भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, माओवादी साहित्य, प्रचार-प्रसार सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएँ बरामद की गई हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds