अग्रोहा धाम में रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल का कल भव्य गरबा आयोजन

रायगढ़। रोटरी रॉयल गरबा के प्रोग्राम डायरेक्टर रो. सुशील रामदास एवं क्लब अध्यक्ष रो. आशीष महमिया ने जानकारी देते हुए बताया कि रॉयल गरबा जो कि रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल द्वारा आगामी 11 अक्टूबर को अग्रोहा धाम में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल करेंगे एवं कार्यक्रम का समापन व पुरस्कार वितरण छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल के सभी सदस्यों की अभिनव पहल से यादगार डांडिया नाईट्स का आयोजन पूरे पारिवारिक माहौल एवं भारतीय सभ्यता संस्कृति को तरजीह देते हुए किया जा रहा है।

वहीं आगामी 11 अक्टूबर नवरात्रि की महानवमी तिथि को पूर्णरूप से पारिवारिक माहौल में जिंदल रोड स्थित अग्रोहा धाम में रात 7 बजे भव्य रॉयल गरबा का आयोजन होगा। इस भव्य गरबा डांडिया नाइट्स के कार्यक्रम में इंडिया गॉट टैलेंट की फाइनलिस्ट गोल्डन गर्ल ग्रुप व बॉलीवुड सिंगर सुमेधा कर्महे, सिंगर परफार्मर मयूर व एंकर पल्लवी सिंह शिरकत कर कार्यक्रम को यादगार बनाएंगे। यह भव्य कार्यक्रम लाइव म्युजिक के साथ होगा। कार्यक्रम में लोगों के लिए एथेटिक फूड काउंटर की विशेष व्यवस्था रहेगी, साथ ही बच्चों के लिए गेम जोन, शॉपिंग के लिए दुकानें और मुफ्त वैलेट पार्किंग की सुविधा भी रहेगी। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत रॉयल बेस्ट ग्रुप, रॉयल बेस्ट ड्रेस अप ग्रुप, रॉयल बेस्ट थीम ग्रुप, रॉयल किंग, रॉयल बेस्ट ड्रेसअप किंग, रॉयल क्वीन, रॉयल ड्रेसअप क्वीन, रॉयल एक्सप्रेशन क्वीन प्रतियोगिताओं का शानदार

आयोजन होगा व प्रतियोगिता में प्रवेश लेने के लिए कोई शुल्क नहीं है। कार्यक्रम में भव्यता के लिए लकी ड्रा भी रखा गया है, जिमसे दो शानदार डाइमंड रिंग जितने का मौका भी मिलेगा। रॉयल गरबा 2024 के आयोजन को भव्यता देने में प्रोग्राम डायरेक्टर से. सुशील रामदास, क्लब प्रेसीडेंट रो. आशीष महमिया, को डायरेक्टर रो. संतोष अग्रवाल, क्लब सचिव रो. अंकित अग्रवाल, डॉ मनीष बेरीवाल, विजय एनआर, ओमप्रकाश मोदी, पंकज गोयल (वकील), आशीष अरोरा, संदीप (सुनील टावर), मनोज अग्रवाल, अजय जैन, सुनील मित्तल, संदीप (नवदुर्गा), मयंक केडिया, रितेश सिंघल, गौरव अग्रवाल, राहुल बालाजी, अशोक गर्ग, चंचल साहू, शक्ति अग्रवाल डीपीएस, गौरव अग्रवाल,

सौरभ बट्टीमार, अंकित कलानोरिया, अचिंत अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल, मनीष गंगौर, मुकेश एआर अजय जिंदल, दवानंद अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, जोगेंद्र वर्मा, अनिल अग्रवाल, सूर्वा अग्रवाल, डॉ. अरुण केड़िया, मुकेश आरएनबी, राजीव गुप्ता, राकेश बंसल, विनय अग्रवाल, अमित रोमी, अमित गर्ग, नारायण अग्रवाल, संतोष भालोटिया, ज्योति आशीष महामिया, कविता सुशील रामदास, प्रेमलता विजय एनआर, पूनम आशीष अरोरा सहित क्लब के सभी सदस्यगण जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds