Gram Panchayat Chunav : प्रथम चरण में 1 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान, मंगलवार को आएगा परिणाम

रायपुर। Gram Panchayat Chunav : छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान आज हो रहा है। इस दौरान प्रदेशभर के एक करोड़ 58 लाख से ज्यादा मतदाता लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेंगे।

प्रथम चरण में पंच के 60 हजार 203, सरपंच के 14 हजार 646, जनपद पंचायत सदस्य के 4,587 और जिला सदस्य के 702 अभ्यर्थी चुनाव लड़े रहे हैं। इसके लिए 9 हजार 873 मतदान केंद्र बने हैं। त्रिस्तरीय पंचायत का चुनाव बैलट  पेपर से होगा और मंगलवार को इसका परिणाम आएगा।

आरंग और अभनपुर में मतदान प्रक्रिया जारी

Gram Panchayat Chunav : वहीं राजधानी रायपुर के आरंग और अभनपुर में मतदान प्रक्रिया जारी है। पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला सदस्यों के पदों के लिए मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम 3 बजे तक चलेगी।

आरंग में बनाए गए 406 मतदान केंद्र

Gram Panchayat Chunav : उल्लेखनीय है कि, अभनपुर में 4 जिला पंचायत सदस्य, 25 जनपद सदस्य, 88 सरपंच, 88 वार्ड पंच के पद हैं। अभनपुर में 14 सेक्टर है जिसमें 291 मतदान केंद्र बनाए गए हैँ। आरंग में 1402 पंच, 134 सरपंच, 25 जनपद सदस्य, 6 जिला पंचायत सदस्य के पद हैं। 20 सेक्टर में विभाजित आरंग में 406 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button