यहाँ से चलेगी सरकार : CG के नए CM का अस्थाई निवास होगा पहुना, करीब 1 महीने तक यहीं से होगा कामकाज का संचालन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए सीएम के नाम का आज ऐलान हो जाएगा। अब से कुछ ही देर बार विधायक दल की बैठक शुरू हो जाएगी, जिसमें संभावित नामों पर चर्चा के ​बाद पार्टी हाईकमान को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद हाईकमान ने जिस नाम पर मुहर लगाई उसे सीएम बना दिया जाएगा। लेकिन बैठक से पहले एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के लिए अस्थाई निवास के तौर पर पहुंना को तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि पहुना में तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बता दें कि 2018 में भी यही देखने को मिला था, जब पूर्व सीएम भूपेश बघेल को अस्थाई निवास के तौर पर पहुना को दिया गया था। भूपेश बघेल ने करीब 1 महीने तक यहां रुके थे।

बता दें कि भूपेश बघेल एक या दो दिन के भीतर सीएम हाउस को खाल कर देंगे, जिसके बाद सीएम हाउस की रिपेयरिंग का काम किया जाएगा। वहीं, जब पुनर्निर्माण हो जाएगा तो नए सीएम यहां प्रवेश करेंगे। दूसरी ओर नवा रायपुर में भी नए सीएम हाउस का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि छत्तीसगढ़ के नए सीएम नवा रायपुर ​में बने नए सीएम हाउस में शिफ्ट करते हैं या सिविल लाइन स्थित पुराने सीएम हाउस में रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds