सुने मकान से उड़ाया 29 लाख का माल, शातिर चोर माल सहित गिरफ्तार

राजनांदगांव : जिले में पुलिस ने करीब 29 लाख के गहनों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने चार दिन पहले एक मकान का ताला तोड़कर 45 तोला से ज्यादा सोना-चांदी के गहने चोरी किए थे। आरोपी ने गहने चोरी करने के बाद छोटे-छोटे प्लास्टिक के पैकेट बनाकर चावल की बोरियों मे छिपा रखा था। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कलारपारा में 24 मई की रात मकान में चोरी की वारदात हुई थी। मकान मालिक परिवार सहित घूमने के लिए पुरी गया था। अगले दिन पड़ोसियों ने उन्हें चोरी की सूचना दी। इसके बाद वह घर लौटे तो पता चला कि, चोर उनके मकान से 45 तोला सोना और करीब 3.684 किलो चांदी के जेवरात ले गए हैं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी की मदद से आरोपी राजेंद्र राजपूत तक पहुंच गई। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई तो उसने चोरी करना कबूल लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी के गहने बरामद कर लिए। एएसपी लखन पटले ने बताया कि, आरोपी ने जेवरात को पॉलिथीन में अलग-अलग हिस्से में रखकर अपने घर में चावल की बोरी के अंदर छिपा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds