लॉगिन

त्योहारी सीजन में यात्रियों के लिए खुशखबरी: पुणे-गोरखपुर स्पेशल ट्रेनें शुरू

Madhya Pradesh October 8, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
त्योहारी सीजन में यात्रियों के लिए खुशखबरी: पुणे-गोरखपुर स्पेशल ट्रेनें शुरू

त्योहारी सीजन में यात्रियों के लिए खुशखबरी: पुणे-गोरखपुर स्पेशल ट्रेनें शुरू

Bhopal : रेल प्रशासन ने त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने और यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। गाड़ी संख्या 01415/01416 पुणे-गोरखपुर-पुणे के मध्य 21-21 ट्रिप समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह गाड़ी भोपाल मंडल के इटारसी, भोपाल एवं बीना स्टेशनों पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी।

गाड़ी संख्या 01415 पुणे-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 22.10.2024 से 11.11.2024 तक प्रतिदिन पुणे स्टेशन से 06.50 बजे प्रस्थान कर, 21.10 बजे इटारसी ,23.15 बजे भोपाल , अगले दिन 01.25 बजे बीना और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 16.00 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01416 गोरखपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन दिनांक 23.10.2024 से 12.11.2024 तक प्रतिदिन गोरखपुर स्टेशन से 17.30 बजे प्रस्थान कर, दूसरे दिन 08.00 बजे बीना, 10.05 बजे भोपाल, 12.10 बजे इटारसी और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 03.15 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी।

कोच कंपोजीशन-इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 08 शयनयान श्रेणी, 06 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 18 कोच रहेंगे। गाड़ी के हाल्ट-रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, मनमाड़, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds