फेल हुए छात्रों के लिए खुशखबरी, इस दिन शुरू होगी 10वीं-12वीं की दूसरी मुख्य परीक्षा

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में फेल हुए छात्रों के लिए दूसरी बार बोर्ड परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है. इसके लिए माशिमं ने टाइम टेबल जारी कर दिया है.

इस दिन शुरू होगी 10वीं-12वीं की दूसरी मुख्य परीक्षा

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दूसरी बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है. जारी समय सारिणी के मुताबिक 10वीं और 12वीं की दूसरी मुख्य परीक्षा सुबह 9 से दोपर 12:15 तक आयोजित किए जाएंगे. वहीं 12वीं बोर्ड की मुख्य परीक्षा 8 जुलाई से शुरू होगी, जो 22 जुलाई तक चलेगी और 10वीं बोर्ड की परीक्षा 9 जुलाई से शुरू होकर 21 जुलाई को समाप्त होगी.

अब नहीं होगी सप्लीमेंट्री परीक्षा

यह पहली बार होगा जब बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के छात्र दूसरी बार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे. इससे पहले बोर्ड परीक्षा में असफल हुए छात्रों को पूरक परीक्षा देते रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds