लॉगिन

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 60 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, भरतपुर सोनहत से श्याम सिंह को बनाया प्रत्याशी

Chhattisgarh August 21, 2023 रिपोर्टर: shailesh
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 60 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, भरतपुर सोनहत से श्याम सिंह को बनाया प्रत्याशी

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 60 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, भरतपुर सोनहत से श्याम सिंह को बनाया प्रत्याशी

मनेन्द्रगढ़ : गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने आज मनेंद्रगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छत्तीसगढ़ की पहली विधानसभा सीट भरतपुर सोनहत से अपने पहले प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया। श्याम सिंह मरकाम भरतपुर सोनहत विधानसभा से प्रत्याशी होंगे।

2018 में भरतपुर सोनहत विधानसभा सीट से श्याम सिंह मरकाम करीब 26763 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर थे। आज मनेंद्रगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह ने जानकारी दी।  राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में 60 सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस से हटकर  क्षेत्रीय दलों के साथ पार्टी चुनाव लड़ेगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds