लॉगिन

Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी स्थिर; देखें अपने शहर का ताजा रेट

BUSINESS November 30, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी स्थिर; देखें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी स्थिर; देखें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। शनिवार (30 नवंबर) को भारत में सोना 100 से 110 रुपए तक सस्ता हुआ। अभी देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 78,000 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 71,500 रुपए है। बता दें कि गोल्ड रेट दिवाली के दिन 31 अक्टूबर 2024 को ऑलटाइम हाई लेवल 81,330 रु. पर थे। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी 2000 रुपए चढ़कर थमी 
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) में शुक्रवार को 2000 रुपए की तेजी आई थी। लेकिन आज (शनिवार) को भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। पहले 25 से 27 नवंबर के बीच चांदी 2600 रुपए सस्ती हुई थी। अभी एक किलोग्राम चांदी के दाम 91,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर हैं। बता दें कि 23 अक्टूबर को चांदी ने 1.04 लाख रुपए का अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,00,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सर्वाधिक हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds