समुद्र में डूबा है अरबों का सोना-चांदी, 300 साल से अभी तक खजाना नहीं निकला बाहर, जानें कहां है ये अनोखा जहाज

बोगोटा: 300 साल से ज्यादा समुद्र की गहराई में खोए एक जहाज को खोज लिया गया है। यह जहाज अरबों की संपत्ति को अपने साथ ले जा रहा था। कोलंबिया की सेना ने कुछ दिनों पहले इसकी तस्वीरें साझा की हैं। चार अवलोकन मिशन के जरिए 2015 में इसे खोजा गया जिन्होंने लगभग 950 मीटर की गहराई पर मलबे का पता लगाया। ये स्पैनिश जहाज सैन जोस है, जो कोलंबिया के समुद्र तट के करीब डूब गया है। इस पर सोने, चांदी, चीनी मिट्टी के बर्तन, तलवारें और तोपें थीं। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 17 अरब डॉलर बताई जा रही है।

यह अब तक की सबसे महंगे डूबे जहाज में से एक है। संस्कृति मंत्रालय की देखरेख में नौसेना की ओर से इन मिशनों को चलाया गया, जिसमें पता चला कि यह इंसानी हस्तक्षेप से दूर हैं। इस पर लदी तोपें रेत से आधी ढकी हुई थी। इसके साथ ही जहाजों पर मौजूद चाय पीने वाले बर्तन भी दिखे। कांच की बोतलें और सोने के सिक्के भी इस दौरान दिखाई दिए। जहाज का टूटा हुआ हिस्सा भी इस दौरान दिखाई दिया है।

1708 में डूब गया जहाज

ब्रिटिश जहाजों ने इसे 1708 में डुबो दिया था। इस पर 600 लोग सवार थे, जिनमें से ज्यादातर मारे गए। स्पैनिश साम्राज्य पर कब्जे के लिए यह युद्ध हुआ था। इस पर 64 तोपें लदी थीं, जिनमें से कुछ सन 1600 की हैं। जून में कोलंबिया के राष्ट्रपति ने इस जहाज की तस्वीरें दुनिया के सामने रखी थी। यह जहाज कोलंबिया और स्पेन के बीच विवाद का कारण है। हालांकि दक्षिणी अमेरिका के कुछ देश भी इस पर अपना अधिकार बता सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जहाज पर मौजूद सोने चांदी का काफी बड़ा हिस्सा यहां से लूटा गया था।

कोलंबिया बनाना चाहता है म्यूजियम

यह स्पेन के लिए रवाना हुआ था। 2015 में यह खोजे जाने से पहले खजाना खोजियों के टार्गेट पर था। कोलंबिया अपने जलक्षेत्र में पाए गए मलबे को सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा मानता है। जिसका मतलब है कि इससे मिलने वाली चीजों को बेचा नहीं जा सकता। कोलंबिया का कहना है कि वह इससे मिलने वाली चीजों का एक म्यूजियम बनाएगा। इसकी गहराई के कारण इन चीजों को वर्तमान में निकाल पाना काफी कठिन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds