लॉगिन

Gold Price Today: सोना-चांदी बुरी तरह लुढ़के, सिल्वर एक ही दिन में 3000 रु. टूटी

BUSINESS December 13, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
Gold Price Today: सोना-चांदी बुरी तरह लुढ़के, सिल्वर एक ही दिन में 3000 रु. टूटी

Gold Price Today: सोना-चांदी बुरी तरह लुढ़के, सिल्वर एक ही दिन में 3000 रु. टूटी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में भारी उचार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आज शुक्रवार (13 दिसंबर) को भारत में सोना 550 से 600 रुपए तक सस्ता हुआ। अभी देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 78,870 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 72,300 रुपए है। बता दें कि गोल्ड रेट दिवाली के दिन 31 अक्टूबर 2024 को ऑलटाइम हाई लेवल 81,330 रु. पर थे। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी का भाव 3000 रुपए लुढ़का 

दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) में शुक्रवार को 3000 रुपए की बड़ी गिरावट आई। दिसंबर महीने में यह पहला मौका है, जब सिल्वर रेट औंधे मुंह गिरे हैं। इससे पहले मंगलवार को एक ही दिन में 4500 रुपए का बंपर उछाल आया था। अभी चांदी की कीमतें 93,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर हैं। बता दें कि 23 अक्टूबर को चांदी ने 1.04 लाख रुपए का अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। फिलहाल चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,01,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सर्वाधिक हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds