लॉगिन

CG : प्रेमिका ने प्रेमी पर भरोसा कर पी लिया जहर, प्रेमिका के जहर पीते ही प्रेमी हुआ फरार, प्रेमिका की मौत

Chhattisgarh July 12, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : प्रेमिका ने प्रेमी पर भरोसा कर पी लिया जहर, प्रेमिका के जहर पीते ही प्रेमी हुआ फरार, प्रेमिका की मौत

CG : प्रेमिका ने प्रेमी पर भरोसा कर पी लिया जहर, प्रेमिका के जहर पीते ही प्रेमी हुआ फरार, प्रेमिका की मौत

बिलासपुर : युवती ने युवक के उपर भरोसा कर पी लिया कीटनाशक, युवती को गंभीर स्थिति में छोड़कर युवक भाग निकला। युवती की मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मस्तूरी थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने बताया कि ग्राम किरारी में रहने वाली मीना पटेल (22) और सुरेश साहू (26) के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। इसी बीच युवक की सगाई दूसरी जगह पर तय हो गई।

इसकी जानकारी होने पर चार अप्रैल की रात मीना और सुरेश के बीच विवाद हुआ। दूसरे दिन युवक ने मीना को मस्तूरी स्थित स्कूल के पास मिलने के लिए बुलाया। यहां पर उसने मीना को साथ में जी नहीं पाने की बात कही, लेकिन साथ में मरने के लिए कहा। उसकी बातों में आकर मीना मरने के लिए तैयार हो गई। युवक ने अपने साथ लाए कीटनाशक को मीना को दे दिया। मीना ने उस पर भरोसा करके कीटनाशक पी लिया।

मस्तूरी पुलिस की गिरफ्त में आरोपित युवक

इधर उसके कीटनाशक पीते ही युवक भाग निकला। इससे उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। स्वजन उसे लेकर अस्पताल गए। डाक्टरों ने उसकी स्थिति देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया। वहां पर मीना की मौत हो गई। जांच के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिय गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds