लॉगिन

ब्लड कैंसर से पीड़ित युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Chhattisgarh March 5, 2023 रिपोर्टर: shailesh
ब्लड कैंसर से पीड़ित युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

ब्लड कैंसर से पीड़ित युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

रायपुर: नया रायपुर के राखी थाना क्षेत्र में एक युवती ने कैंसर की बीमारी का पता चलने पर निराशा में सुसाइड कर लिया। शनिवार दोपहर उसने खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया, फिर अपने गले में साड़ी का फंदा डालकर झूल गई। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने लाश को फांसी के फंदे से उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, स्मिता बारिक 20 वर्ष ओडिशा के बलांगीर की रहने वाली थी। उसने हाल ही में अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी। पिछले कुछ महीनों से उसकी तबीयत काफी खराब चल रही थी। पहले परिजनों ने उसका इलाज ओडिशा में करवाया, फिर हालत बिगड़ने पर वे उसे रायपुर लेकर आए। यहां बालको अस्पताल में डॉक्टरों से उसे दिखाया।

डॉक्टरों ने उसके कई जांच किए। आशंका होने पर कैंसर का टेस्ट भी कराया गया। रिपोर्ट आने पर युवती ब्लड कैंसर से पीड़ित पाई गई, जिसके बाद वो बेहद अवसाद में चली गई। रिपोर्ट आने के बाद से ही वो तनाव में रह रही थी। युवती के घरवाले उसका इलाज कराने के लिए 10 फरवरी को नया रायपुर में किराए का मकान लेकर शिफ्ट हुए। उसका यहीं बालको कैंसर अस्पताल में इलाज शुरू होने वाला था, लेकिन उसने खुदकुशी कर ली।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds