तीन दिन बाद मिली गरिमा की लाश, शिवनाथ नदी में मां और दो बहन सहित चार की डूबने से हुई थी मौत

दुर्ग : दुर्ग में परिवार सहित शिवनाथ के पुराने पुल से नदी में गिरी 11 साल की मासूम गरिमा की लाश तीन दिन बाद शुक्रवार सुबह मिली। दुर्ग से 30 किलोमीटर दूर कोटनी और बेलौद गांव के पास स्थानीय मछुआरों ने बच्ची की लाश देखी। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर लाश को बाहर निकलवाया। लाश काफी फूल चुकी थी। कपड़ों के आधार पर पहचान गरिमा के रूप में कर ली गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद लाश स्‍वजनों को सौंपने की बात कही है।

बता दें कि मंगलवार रात दुर्ग के शिवनाथ नदी के पुराने पुल से बोलेरो पिकअप वाहन गिर गई। जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। चार लाशें बरामद कर ली गई थी। एक बच्ची की लाश तीन दिन बाद आज शुक्रवार को मिली है।

आधार कार्ड से हुई पहचान

लाश मिलने के बाद पुलिस ने पहचान के लिए मृतकों की तलाश ली। मृतक की पहचान ललित साहू निवासी बोरसी दुर्ग मूल निवासी सकरौद जिला बालोद के रुप में हुई। काफी देर तक मृतका तथा दोनों बच्चियों की पहचान नहीं हो पा रही थी। इसलिए ऐसा अंदेशा जताया जाने लगा कि संभवत यह एक ही परिवार है।

इस बीच तलाश के दौरान बोलेरो में एक पर्स मिला। जिसमे महिला तथा तीन बच्चों का आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड में मृतका का नाम तामेश्वरी देशमुख (33) पति गिरिश देशमुख निवासी सकरौद (गुंडरदेही), कुमारी यशलक्ष्मी (13) पिता गिरीश, कुमारी गरिमा (11) पिता गिरीश तथा कुमारी कुमुद (7) पिता गिरीश लिखा हुआ था। जिसके आधार पर यह तय हो गया कि तीनों बच्चे मृतका के ही थे। गाड़ी में आधार कार्ड व पर्स तो मिला लेकिन ललित या तामेश्वरी का मोबाइल बरामद नहीं किया जा सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds