CG : लक्जरी कार से ले जा रहे थे 11 लाख का गांजा, एक नाबालिग सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर : छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर बस्तर जिले की पुलिस ने कुल 113 किलो गांजा पकड़ा है, जिसकी कीमत करीब 11 लाख 30 हजार रुपए है। 2 तस्करों को भी पकड़ा है। तस्करों में एक नाबालिग शामिल है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। ओडिशा से एक कार से गांजा लाया जा रहा है। CG बॉर्डर पार कर अन्य राज्य ले जाया जाएगा। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने देवड़ा रोड रेलवे स्टेशन के नजदीक नाकेबंदी की।मुखबिर के बताए अनुसार एक स्विफ्ट कार OR-07-V-9599 जगदलपुर की तरफ आ रही थी। इस दौरान कार को जवानों ने रुकवाया। चालक से पूछताछ की गई। उसने अपना नाम मनोज गलोरी बताया। ये ओडिशा के मलकानगिरी का रहने वाला है। इसके साथ एक नाबालिग भी था।

पुलिस ने कार की तलाशी ली। कार की डिक्की से करीब 22 पैकेट में 113 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अफसरों ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds