गैंगस्टर कुलदीप जघीना की राजस्थान के भरतपुर में गोली मारकर हत्या, पेशी पर ला रही थी पुलिस

भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर में गैंगस्टर कुलदीप सिंह जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब पुलिस कुलदीप को पेशी पर भरतपुर कोर्ट ला रही थी।

कुलदीप सिंह जघीना एक भाजपा नेता की हत्या में आरोपी था। राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया, गैंगस्टर कुलदीप जघीना की भरतपुर के अमोली टोल प्लाजा पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस उसे कोर्ट ले जा रही थी। हत्या में प्रतिद्वंद्वी गिरोह के लोग शामिल थे। भरतपुर एसपी मौके समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds