लॉगिन

जेल में गैंग वार : धारदार हथियार से बंदी पर जानलेवा हमला, बंदी के चेहरे और पीट पर आई चोटे

Chhattisgarh September 14, 2025 रिपोर्टर: shailesh
जेल में गैंग वार : धारदार हथियार से बंदी पर जानलेवा हमला, बंदी के चेहरे और पीट पर आई चोटे

जेल में गैंग वार : धारदार हथियार से बंदी पर जानलेवा हमला, बंदी के चेहरे और पीट पर आई चोटे

राजनांदगांव : जिला जेल बंदियों के बीच गैंगवार का मामला सामने आया है जिसमें एक बंदी घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि जेल के भीतर लगभग आधा दर्जन बंदियों ने एक अन्य बंदी पर स्टील ग्लास से बनाये गए धारदार हाथियार से हमला कर दिया जिससे बंदी घायल हुआ है।

जेल के भीतर चल रहे बंदियों के बीच गुटबाजी के मामले में चार-पांच बंदियों ने मिलकर युवराज राजपूत नामक एक बंदी पर हमला कर दिया । इस वारदात को अंजाम देने के लिए हमलावर बंदियों के द्वारा स्टील गिलास को घिसकर धारदार हथियार बनाया गया था । इस हमले में बंदी के चेहरे और पीट पर चोट आई है ।

अपने बैरक से बाहर निकला था, तभी एक 4-5 बंदियों उसपर हमला कर दिया।हमले के दौरान अन्य बंदी चिल्लाते रहे लेकिन जेल सुरक्षा में तैनात कोई भी जल्द नहीं पहुंचा। घायल का जेल के भीतर ही प्रारंभिक उपचार किया गया। वहीं हमलावरों बैरक में बंद कर दिया गया ।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds