पत्थलगांव में नाबालिग से गैंगरेप, 5 युवकों ने बच्ची को बंधक बनाकर दिया घटना को अंजाम

पत्थलगांव। पत्थलगांव के बिरीमडेगा गांव में 5 बदमाशों ने नाबालिग बच्ची को जबरन उठा कर गैंगरेप करने का शर्मनाक मामले को अंजाम दिया है। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने सभी पांच बदमाशों को हिरासत में ले लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए पत्थलगांव एसडीओपी हरीश पाटिल ने बताया कि बागबहार थाना क्षेत्र का बिरीमडेगा गांव में बदमाशों ने योजना बना कर एक नाबालिग बच्ची का अपहरण किया। इसके बाद बदमाशों ने बच्ची के हाथ पैर पकड़ कर दुष्कर्म की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया।

इस मामले में पीड़िता के परिजनों के द्वारा सूचना मिलते ही बदमाशों को हिरासत में ले लिया गया है। बागबहार थाना पुलिस ने सभी बदमाशों के विरुद्ध अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds