रायपुर में गणेश विसर्जन की धूम, रात में निकली भव्य झांकी, सीएम विष्णु देव साय हुए शामिल

रायपुर : राजधानी रायपुर में कल रात धूमधाम सें गणेश विसर्जन की झांकी निकाली गई. जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए. रायपुर नगर निगम के मंच से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने झांकियों का स्वागत किया. इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, रायपुर महापौर मीनल चौबे , विधायक मोती लाल साहू, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
वहीं सुरक्षा के मद्देनजर 800 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. क्राइम रोकने ड्रोन से निगरानी की जा रही थी. साथ ही तेज आवाज वाले डीजे जब्त करने के भी निर्देश थे. इस दौरान उन्होने कहा कि गणेश जी का आशीर्वाद हमेशा बना रहे. लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि आए.