लॉगिन

एनआरवीएस प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट : 3 मजदूर झुलसे 1 की हालत गंभीर, अस्पताल में कराया गया भर्ती  

Chhattisgarh October 24, 2025 रिपोर्टर: shailesh
एनआरवीएस प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट : 3 मजदूर झुलसे 1 की हालत गंभीर, अस्पताल में कराया गया भर्ती  

एनआरवीएस प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट : 3 मजदूर झुलसे 1 की हालत गंभीर, अस्पताल में कराया गया भर्ती  

रायगढ़। रायगढ़ जिला के आज फिर एक प्लांट में बड़ा हादसा हो गया है। एनआरवीएस फैक्ट्री में सुबह फार्नेस ब्लास्ट होने से 3 मजदूर झुलस गए। जिसमें एक मजदूर का गंभीर रूप से झुलसने से उसे रायपुर रेफर किया गया है। वहीं दो मजदूरों को रायगढ़ फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक तराईमाल स्थित एनआरवीएस प्लांट में हर दिन की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान सुबह तकरीबन 7 बजे एसएमएस फार्नेस में अचानक तेज ब्लास्ट हुआ और पास में काम कर रहे यूपी आजमगढ़ का रहने वाला रामनारायण यादव 40 साल व दो अन्य मजदूर उसकी चपेट में आ गए। इससे रामनारायण यादव समेत 3 मजदूर झुलस गए।

घटना से अन्य मजदूरों के बीच हड़कंप मच गई। मामले की जानकारी प्लांट के अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद तीनों मजदूरों को तत्काल जिंदल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रामनारायण यादव की गंभीर हालत को देखते हुए डाॅक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया। वहीं दो अन्य मजदूरों का ईलाज जारी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds