लॉगिन

चुनावी हार की बौखलाहट: विजयी पार्षद प्रत्याशी के पोस्टर फाड़े, जान से मारने की धमकी

Chhattisgarh March 16, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
चुनावी हार की बौखलाहट: विजयी पार्षद प्रत्याशी के पोस्टर फाड़े, जान से मारने की धमकी

चुनावी हार की बौखलाहट: विजयी पार्षद प्रत्याशी के पोस्टर फाड़े, जान से मारने की धमकी

दुर्ग। अमलेश्वर नगर पालिका चुनाव में हार के बाद बौखलाहट का नजारा देखने को मिला। वार्ड क्रमांक 7 से विजयी पार्षद प्रत्याशी खूबी सोनकर द्वारा जनता का आभार व्यक्त करने के लिए लगाए गए पोस्टरों को बीती रात राजेंद्र पाठक के समर्थकों ने फाड़ दिया।

इस दौरान खूबी सोनकर और उनके कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी भी दी गई। जब सोनकर के समर्थकों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौच की गई।

खूबी सोनकर ने इस मामले की शिकायत अमलेश्वर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds