Maruti से लेकर Tata तक, Auto Expo 2023 में इन कारों की होगी धमाकेदार इंट्री

रायपुर। नोएडा में Auto Expo 2023, 11 से 18 जनवरी तक यह नोएडा के एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जा रहा है ऑटो एक्सपो में कई बेहतरीन कारें आएंगी। इसमें ईवी से लेकर कॉन्सेप्ट मॉडल और सुपर कारें तक शामिल हैं।

मारुति की EV कार :

मारुति सुजुकी ऑटो एक्सपो 2023 में एक इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट से पर्दा उठा सकती है। खबरों के अनुसार मारुति एक ऑल-इलेक्ट्रिक मिड- साइज़ SUV पेश कर सकती है। जिसे उसने टोयोटा के साथ मिलकर बनाया है। यह टोयोटा के 27PL प्लेटफॉर्म पर आधारित है। कार की लंबाई 4.2 मीटर से अधिक होगी और व्हीलबेस इसमें 2.7 मीटर का होगा। मारुति इस बार मेले में आने वाले लोगों के लिए एक विशेष मेटावर्स पेश करेगी। यह एक तरह का वर्चुअल रियलिटी कॉन्सेक्ट है।

टाटा पंच EV :

टाटा कंपनी पंच का ईवी मॉडल ऑटो एक्सपो में पेश कर सकती है। इसमें दो बैटरी पैक का ऑप्शन होगा। खबरों के मुताबिक कार जिमें ईवी-थीम कलर डिटेलिंग के साथ डार्क टोन्ड इंटीरियर, इंस्ट्रूमेंट पैनल पर ट्राई एरो पैटर्न होगा। इसके टाटा कर्व ईवी और टाटा अविन्य ईवी को भी पेश कर सकती है।

किआ EV:

किआ ने अपनी अलग पहचान बना ली है। अब किआ की ईवी 9 मॉडल का लोगों को इंतजार है। ऑटो एक्सपो में इसे कंपनी लोगों के सामने पेश कर सकती है। खबरों के अनुसार इसमें 77.4kWh का बैटरी पैक दिया जा सकता है। यह एसयूवी 5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगी। सिंगल चार्ज में यह करीब 540 किलोमीटर तक की रेंज देगी।

Back to top button