सहेली के बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने किया युवती से गैंगरेप, पुलिस हिरासत में लिए गए 4 युवक

सरगुजा : अंबिकापुर शहर के गांधीनगर इलाके की रहने वाली एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सिटी कोतवाली में सहेली के बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है। हालांकि फिलहाल पुलिस मामले में कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है।

सहेली व उसके प्रेमी के साथ पिकनिक मनाने गई थी पीडिता

जानकारी के मुताबिक, गांधीनगर इलाके में किराए के मकान में पीड़िता अपनी दोस्त के साथ रहती है। वो और उसकी दोस्त शहर में एक प्राइवेट कंपनी में काम सीखने जाती थीं। यहां रहते हुए उनकी दोस्ती कुछ युवकों के साथ हुई। इनमें से एक युवक के साथ पीड़िता की रूममेट का प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को युवती अपनी सहेली और उसके बॉयफ्रेंड के साथ पिकनिक मनाने के लिए शहर से लगे बांकी डैम गई थी। पीड़िता ने बताया कि इसी दौरान उसकी रूममेट के बॉयफ्रेंड के अन्य दोस्त भी आ गए और उसके साथ गैंगरेप किया।

सहेली के प्रेमी व उसके दोस्तों ने किया गैंग रेप

पीड़िता का आरोप है कि उसकी सहेली के बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप किया। युवती ने मंगलवार को ही अपनी सहेली के साथ पहुंचकर मामले की रिपोर्ट सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा लालमाटी इलाके से 3-4 युवकों को हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आ रही है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

निजी कंपनी में कार्य करती है पीडिता और उसकी सहेली

एएसपी  विवेक शुक्ला ने बताया कि दोनों युवतियां अंबेडकर चौक इलाके में स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करने जाती थीं। उन्होंने कहा कि डायल 112 को कॉल करके एक युवती ने गैंगरेप की खबर दी। इसके बाद उन्होंने सिटी कोतवाली पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है, रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है या नहीं। उन्होंने कहा कि आरोपी और पीड़िता सभी एक-दूसरे को पहले से जानते थे और घूमने के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds