वी वाय हॉस्पिटल एवं धन्वन्तरी जनकल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

रायपुर : स्व. श्रीमती सरोज देवी सुराना की पुण्य स्मृति में वी वाय हॉस्पिटल एवं धन्वन्तरी जनकल्याण समिति के सहयोग एवं जैन श्री संघ बेरला के संयुक्त तत्वाधान में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 28 अप्रैल को जैन भवन बेरला जिला बेमेतरा में किया जा रहा है, इस शिविर में विभिन्न विभागों के चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे साथ ही मरीजो का निःशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण कर उन्हें उचित परामर्श भी उपलब्ध कराएँगे|

आयोजक दिनेश हर्षद गोल्डी सुराना परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि  स्व. श्रीमती सरोज देवी सुराना की पुण्य स्मृति में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का  आयोजन 28 अप्रैल को जैन भवन बेरला में आयोजित किया जा रहा है इस शिविर में डॉ  शम्भुनाथ बैनर्जी हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ अनिल कर्णबट सर्जरी विभाग, डॉ दीपक पुरोहित पेट रोग व जीआई विशेषज्ञ, डॉ सावेरी सक्सेना स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ सिद्धार्थ पाटनवार स्वाश एवं छाती रोग विभाग, डॉ अनुपमा जोशी ईएनटी विभाग, डॉ पीयू प्रकाश सक्सेना कैंसर विभाग, डॉ रूपल पुरोहित मेडिसिन विभाग, डॉ सुरेश सिंह मूत्र एवं किडनी रोग एवं रीजनल ट्रांसप्लांट विभाग, डॉ मोनिश सक्सेना नेत्र रोग विभाग, डॉ रवि राव चर्म रोग विभाग के विशेषज्ञ मरीजो  का निःशुल्क परिक्षण कर उन्हें उचित परामर्श देंगे|

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे : विजय जैन 7694021410, हर्षद सुराना 9424103010, फत्ते जैन 9424134757, गोल्डी सुराना  9669266000. जितु भोथरा 9424134601,  घनश्याम माहेश्वरी  9229999960, सूर्यकांत साहू 9754377288, बंटी चतुर्वेदी 9424134611, जस खुराना 9977987604, शिव घड़ी सिन्हा 9399365917, अनीश सुराना 7898035444 राजेश दुबे 9424128868  पर मरीज या उनके परिजन संपर्क कर सकते है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds