दुबई में फैशन शो कराने के नाम पर लाखों की ठगी, पैसे वापस नहीं देने पर महिलाएं पहुंची थाने

दुर्ग : भिलाई भट्टी थाना पुलिस ने महिलाओं का दुबई में फैशन शो करने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया हैं। जहां आरोपी ने छग, ओडिसा और झारखंड की महिलाओं से ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी गई है। प्रार्थिया टी. जया रेड्डी ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी विजय जैन द्वारा इंटरनेशनल लेवल का फैशन शो दुबई में आयोजित करने के नाम पर 15 मई 2022 से 27 जुलाई 2022 तक लगातार यूपीआई गूगल पे और फोनपे के माध्यम से लगभग 17 लाख से अधिक को राशि लेकर फैशन शो का आयोजन नहीं कराया। साथ ही पैसों को भी वापस नहीं दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला किया दर्ज

थाने में आरोपी विजय जैन के खिलाफ पुलिस ने धारा 420 का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। प्रार्थिया टी जया रेड्डी जे के फाउंडेशन की डायरेक्टर हैं और सोशल वर्क करती हैं। प्रार्थी ने खुद कई बार फैशन शो का इवेंट्स करा चुकी है। जिसके चलते उनके साथ कई महिलाएं जुड़ी हुई हैं। प्रार्थी को रायपुर निवासी मृगमय सिंह से एक कार्यक्रम के दौरान मुलाकात हुई थी और उनके द्वारा इंटर नेशनल फैशन शो का आयोजन करने के संबंध बातचीत हुई थी। जिसके बाद जयपुर निवासी विजय जैन से मुलाकात हुई जो गोल्ड व्यापारी है। जिन्होंने प्रार्थिया को अपने झांसे में लेकर बताया कि वहां इंटरनेशनल लेवल पर फैशन शो करता है और आप लोगों का फैशन शो दुबई में करने की बात हुई थी।

आरोपी ने 17 लाख 88 हजार 328 रुपए वसूले

इसके लिए उन्होंने फैशन शो में छत्तीसगढ़, ओडिसा और झारखंड से महिलाओं से संपर्क किया और बताए गए खर्च रकम को आरोपी विजय जैन को दिए थे। प्रार्थिया ने दुबई में होने वाले फैशन शो में भाग लेने वाली प्रति महिलाओं का खर्च 45 हजार बताया था और तीनों राज्यों से कुल 41 महिलाओं से इस इवेंट में भाग लेने के लिए अपना रकम प्रार्थिया को दिए थे और प्रार्थिया ने सभी महिलाओं का पैसा आरोपी विजय जैन को ऑनलाइन 17 लाख 88 हजार 328 रुपए दिए थे।

प्रार्थिय को आरोपी ने 14 अगस्त 2022 को दुबई में इवेंट की बात कही थी और लगातार 8 बार डेट बदली। इसके बाद भी आरोपी ने इवेंट नहीं कराया और न ही पासपोर्ट वीजा बनाकर दिया। जिसके बाद फैशन शो में भाग लेने वाली महिलाओं ने प्रार्थिया टी जया रेड्डी से पैसा वापसी की मांग की। नहीं देने पर प्रार्थिया ने परेशान होकर इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस ने दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी विजय जैन के खिलाफ मामला दर्ज का जांच में जुटी गई है आरोपी विजय जैन मूलत सोडाला जयपुर का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds