लॉगिन

छत्तीसगढ़ में ई-चालान के नाम पर हो रही ठगी, रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की चेतावनी

Chhattisgarh September 11, 2025 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में ई-चालान के नाम पर हो रही ठगी, रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में ई-चालान के नाम पर हो रही ठगी, रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की चेतावनी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में वाहनों के ई-चालान के नाम पर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं. चालकों को ई-चालान भरने का फर्जी मैसेज भेजकर ठगों द्वारा धोखाधड़ी की जा रही है. इसको लेकर रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने चेतावनी जारी की है. पुलिस ने कहा है कि ऑनलाइन ई-चालान भुगतान के लिए केवल अधिकृत वेबसाइट की लिंक से ही चेक किया जाए.

दरअसल, ठग ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग के नाम से फर्जी मैसेज भेज रहे हैं. इन मैसेज में जुर्माना भरने के लिए नकली लिंक दी जा रही है. साथ ही एक एपीके फाइल डाउनलोड करने को कहा जा रहा है जिसके जरिए हैकर फोन हैक कर रहे हैं और ठगी को अंजाम दे रहे हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds