Raigarh: शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ का चतुर्थ कुल उत्सव सादगीपूर्ण सम्पन्न

विविध प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

रायगढ़।  शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के चतुर्थ कुल उत्सव का सादगीपूर्ण ढंग से गरिमामय आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में मुख्य अतिथि प्रो. (डाॅ.) रवि प्रकाश दुबे, माननीय कुलपति, सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, बिलासपुर एवं प्रो. (डाॅ.) ललित प्रकाश पटैरिया माननीय कुलपति शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यों, प्राध्यापकों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ सम्माननीय अतिथियों के द्वारा माता सरस्वती एवं विश्वविद्यालय के कुलपुरूष कीर्तिशेष शहीद नंदकुमार पटेल जी की चित्र के समक्ष दीप प्रज्वल्लन एवं पुष्पाजंलि अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात छत्तीसगढ़ के राजगीत – अरपा पैरी के धार… का सामूहिक गायन एवं विश्वविद्यालय का कुलगीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के स्वागत उद्बोधन में कुलपति प्रो. (डाॅ.) ललित प्रकाश पटैरिया ने विश्वविद्यालय की अल्पकाल में ही उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विश्वविद्यालय की भावी योजनाओं से भी अवगत कराया उन्होंने कहा की बीते चार वर्षों में विश्वविद्यालय ने नया मुकाम हासिल किया है। हमें अपनी उपलब्धियों पर गर्व है।

साथ ही कहा कि हमें अपनी उपलब्धियों पर प्रसन्नता होनी चाहिए लेकिन अहंकार नहीं, सीमित संसाधनों के बावजूद विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्राध्यापकों के सहयोग से विश्वविद्यालय का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो पा रहा है जिसके लिए वे सभी धन्यावाद के पात्र है। कार्यक्रम की अगली कड़ी में विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds