पूर्व विधायक वृहस्पत सिंह ने पीसीसी के नोटिस का दिया जवाब, कहा सिंहदेव और शैलजा की वजह से हारे चुनाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में मचा बवाल थम नहीं रहा है। आज कांग्रेस पार्टी ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि, बैठक में नेता प्रतिपक्ष का चुनाव कर लिया जाएगा वही एक बार फिर से पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने हार का ठीकरा कुमारी शैलजा और टीएस सिंहदेव पर फोड़ा है। उल्लेखनीय है कि, पीसीसी ने पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, श्री सिंह ने उसका जवाब पीसीसी को भेज दिया है।

वृहस्पत सिंह के जवाबी पत्र के मुताबिक जवाब में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बृहस्पत सिंह ने टीएस सिंहदेव को भी हार का जिम्मेदार ठहराया है। बृहस्पत सिंह ने अपने जवाब में लिखा है कि, टीएस के चार पन्नों की चिट्ठी और इस्तीफे से नुकसान हुआ।

बृहस्पति ने लिखीं ऐसी बातें

बृहस्पति सिंह ने लिखा है कि, श्री सिंहदेव लगातार पार्टी और सरकार के विरोध में बयान दे रहे थे। कुमारी शैलजा ने हाईकमान को इस बात की जानकारी नहीं दी। इसलिए पार्टी को नुकसान का सामना करना पड़ा। नतीजतन पार्टी छत्तीसगढ़ की सत्ता से हाथ धो बैठी। अब यह देखना दिचस्प होगा कि, कारण बताओ नोटिस के जवाब में भी बृहस्पति सिंह ने जो तेवर दिखाए हैं, उसके बाद कांग्रेस पार्टी का क्या रुख रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button