पूर्व विधायक अरुण वोरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखा पत्र, दुर्ग शहर के विकास के लिए की मांग

दुर्ग :  प्रदेश में अब आचार संहिता खत्म हो चुकी है. प्रदेश में रुके सभी सरकारी कार्य अपना पुनः चालू हो जाएंगे, इसी बीच कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अरुण वोरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है|

वोरा ने अपने पत्र में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा दुर्ग शहर के विकास के लिए स्वीकृत हुई राशि के कार्य को प्रारंभ करने व कुछ कार्यों के लिए धन राशि जारी करने की गुजारिश मुख्यमंत्री साय से करी है. एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से निवेदन किया कि दुर्ग शहर में विकास कार्यों को लेकर धन राशि की कमी ना होने दे. अरुण वोरा ने बताया कि वह दुर्ग शहर के विकास के मुद्दो को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात करेंगे. अरुण वोरा ने अपने पत्र मे निम्नानुसार विषयों पर मुख्यमंत्री साय का ध्यान आकर्षित किया|

1. दुर्ग के शिवनाथ नदी स्थित रिवर फ्रंट कार्य हेतु 11 करोड़ स्वीकृत की थी लेकिन इसका कार्य अप्रारंभ है ,

  1. एस्ट्रोटर्फ स्वीकृत हॉकी मैदान कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है लेकिन कार्य अब तक अप्रारंभ है.
  2. शहर के स्वीकृत तालाबों का संधारण हेतु 6 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है लेकिन कार्य अप्रारंभ है
  3. इंदिरा मार्केट व समृद्धि बाजार में डोम शेड, नाली निर्माण एवं प्रकाश हेतु 10 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई
  4. इंदिरा मार्केट में मल्टीलेबल पार्किग का निर्माण हेतु 10 करोड़
  5. रीपा के अंतर्गत पोटिया में निर्माण कार्य प्रारंभ करने 5 करोड़
  6. शिवनाथ नदी स्थित अपूर्ण नाला डायवर्सन कार्य को पूर्ण करने
  7. साइंस कॉलेज दुर्ग में ऑडिटोरियम निर्माण में पूर्व में 12 करोड़ खर्च किया जा चुका है वर्तमान में 5 करोड़ की आवश्यकता है
  8. जिला चिकित्सालय में क्रिटिकल केयर यूनिट हेतु 25 करोड़ की राशि स्वीकृत कार्य अपूर्ण
  9. शहर मेंं बंद पड़े व रिक्त पोलों में स्ट्रीट लाईट लगानेे 3 करोड़
  10. स्वीकृत उरला-बघेरा में अण्डरब्रिज का निर्माण कार्य अप्रारंभ
  11. स्वीकृत धमधानाका स्थित राजीव गांधी सेतू का निर्माण कार्य अप्रारंभ
  12. शिवनाथ नदी स्थित लक्ष्मण झूला का कार्य अप्रारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds