पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा-‘भाजपा की एक अनार सौ बीमार जैसी स्थिति हो गई है’

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विष्णु कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद अब प्रदेश में राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है। उनके इस्तीफे की चर्चा प्रदेश में जोरों पर चल रही है और अब राजनीति भी गर्म हो गई है। वहीं इस मामले के बाद भाजपा को घेरने के लिए पूर्व मंत्री शिव डहरिया कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। साय कैबिनेट के मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने एक बार विवादित बयान दिया है, उनके इस बयान के बाद सियासी गलियारोंं में हलचल शुरू हो चुकी है।

दरअसल, मंत्री मण्डल के विस्तार पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने बड़ा बयान देते हुए कहा,  कि बीजेपी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। भाजपा में इस समय गुटबाजी चरम पर है। मंत्रिमंडल में कई अनुभवहीन मंत्री है, लेकिन किसे मंत्री बनाना है यह तय नहीं कर पा रहे हैं। भाजपा की एक अनार सौ बीमार जैसी स्थिति हो गई है, जिस वजह से वे विधानसभा सत्र चालू होने के पहले मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं कर पा रहे हैं।

बता दें कि सीएम साय कल दिल्ली दौरे पर थे और आज सुबह वे रायपुर पहुंचे हैं। इस दौरान उऩ्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, कल छत्तीसगढ़ के बीजेपी के सभी सांसदों के साथ बैठक थी जिसमें राष्ट्रीय संगठन के महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष मौजूद थे। कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार अपने समय पर ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds