झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से मिली जमानत, जल्द जेल से आएंगे बाहर

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने कथित जमीन घोटाले में गिरफ्तार किए गए हेमंत सोरेन को आज जमानत दे दी। 13 जून को कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सोरेन कई महीनों से जेल में बंद हैं। जमानत मिलने के बाद अब वे जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे। वह आज शाम तक या कल तक जेल से बाहर निकल जाएंगे।

ईडी ने 31 जनवरी को किया था गिरफ्तार

ईडी ने हेमंत सोरेन को इसी साल 31 जनवरी को कथित जमीन घोटाले में गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने हेमंत सोरेन की जमानत याचिका का विरोध किया था। ईडी का कहना था कि जमानत से जांच प्रभावित हो सकती है। हालांकि कोर्ट ने ईडी की बात नहीं मानी और जमानत दे दी। इससे पहले सोरेन की जमानत याचिका निचली अदालत से खारिज हो गई थी।

झारखंड में इसी साल होंगे चुनाव

हेमंत सोरेन को जमानत मिलने से झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को बड़ी राहत मिली है। राज्य में पार्टी की सरकार है। जेएमएम की कमान सोरेन के हाथ में है। इसलिए चुनाव से पहले पार्टी को नई ऊर्जा मिली है। हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद चंपई सोरेन को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds