POLITICS : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बढ़ी मुश्किलें, मजदूर कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

रायपुर : छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस में अंतर्कलह कम नहीं हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस से राजनांदगांव के लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल एक बार फिर अपनों से घिर गए हैं। बघेल के खिलाफ एक बार फिर लेटर बम फूटा है। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष राकेश सिंह बैस ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को चिठ्ठी लिखी है।

बैस ने भूपेश बघेल और रायपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी विकास उपाध्याय दोनों पर आरोप लगाया है कि दोनों वरिष्ठ नेता अपने फायदे के लिए पार्टी को नुकसान पहुंचाते थे। बस्तर लोकसभा के पहले बघेल एक बार फिर विवादों से घिर गए हैं। इससे पहले एआइसीसी मेंबर अरुण सिंह सिसोदिया ने बघेल के खिलाफ प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज को चिठ्ठी लिखी थी। अब बघेल की शिकायत हाइकमान से की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds