घायल जवानों से मिले वन मंत्री केदार कश्यप, बेहतर उपचार के दिए निर्देश, अस्पताल पहुंचकर जाना जवानों का हाल, परिजनों को हरसंभव सहयोग का दिलाया भरोसा

रायपुर : वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज जगदलपुर के डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल अस्पताल पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल जवानों से मुलाकात की। उन्होंने जवानों के स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली तथा उनके परिजनों से भी चर्चा कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

वन मंत्री श्री कश्यप ने चिकित्सकों से जवानों की स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने स्वर्गीय बलिराम कश्यप मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनुरूप साहू तथा कॉन्टिनेंटल अस्पताल के एजीएम डॉ. संतोष कुमार सिंह से चर्चा कर घायल जवानों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सभी जवानों का उपचार जारी

जवानों से मुलाकात के बाद वन मंत्री श्री कश्यप ने बताया कि सभी घायल जवान कुशल हैं और उनका उपचार जारी है। उन्होंने चिकित्सकों को उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखने तथा जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

दुर्घटना के बाद तत्काल कराया गया उपचार

गौरतलब है कि 23 अगस्त को वन मंत्री श्री केदार कश्यप ग्राम फरसागुड़ा, भानपुरी से कोंडागांव में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान भानपुरी थाना क्षेत्र में कोंडागांव की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो पायलट वाहन को पार करते समय वन मंत्री श्री कश्यप के वाहन के मिरर से टकरा गई। इसके बाद स्कॉर्पियो स्पेयर वाहन और फिर फॉलो वाहन से जा भिड़ी।

दुर्घटना में फॉलो वाहन में सवार चालक और पुलिस जवान घायल हो गए। घटना के तत्काल बाद मंत्री श्री कश्यप ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई और उनके उपचार की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की। गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर चिकित्सा के लिए जगदलपुर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

संवेदनशीलता के साथ जवानों के साथ खड़े मंत्री

वन मंत्री श्री केदार कश्यप का घायल जवानों से अस्पताल पहुंचकर मिलना शासन की संवेदनशीलता और अपने सुरक्षा कर्मियों के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाता है। उन्होंने जवानों और उनके परिजनों को भरोसा दिलाया कि उपचार में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर शासन स्तर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds