लॉगिन

वन विभाग का छापा : लाखों की अवैध सागौन लकड़ी, फर्नीचर और मशीनें बरामद

Chhattisgarh September 28, 2025 रिपोर्टर: shailesh
वन विभाग का छापा : लाखों की अवैध सागौन लकड़ी, फर्नीचर और मशीनें बरामद

वन विभाग का छापा : लाखों की अवैध सागौन लकड़ी, फर्नीचर और मशीनें बरामद

बालोद. बालोद वन विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है. अवैध तरीके से सागौन की लकड़ी से फर्नीचर बनाए जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने छापा मारा. कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में फर्निचर और सागौन लकड़ी बरामद हुआ है. फिलहाल दल्लीराजहरा वन परीक्षेत्र की टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, ग्राम भैसबोड़ निवासी विकास देवांगन पिता देवनाथ देवांगन अवैध रूप से सागौन की लकड़ी रखकर आलीशान फर्नीचर और अन्य सामान का निर्माण कर रहा था. वह घोठिया गांव में अवैध तरीके से लकड़ी जमा कर फर्नीचर बना रहा था. इसकी जानकारी मिलने पर दल्लीराजहरा वन विभाग और उड़न दस्ता टीम ने सर्च वारंट के आधार पर दबिश दी. कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में सागौन की लकड़ियां और फर्नीचर जप्त किए गए. दल्लीराजहरा रेंजर सन्तोष ठाकुर ने बताया कि जप्त की गई लड़की और समान की कीमत लगभग 2 लाख के करीब की है. जांच जारी है, आगे की कार्रवाई की जा रही है.

सामान और लकड़ी जब्त

कार्रवाई के दौरान वन विभाग ने बड़ी मात्रा में सामान जप्त किया. इसमें 36 नग सागौन चिरान, 8 नग सागौन लठ्ठा, 1 नग बीजा लठ्ठा, एक नग डायनिंग टेबल सेट, 1 नग सागौन चौखट, 2 नग सागौन सोफा, 1 नग सागौन दिवान और 2 नग सागौन दरवाजे शामिल हैं. कुल 2.233 घन मीटर सागौन लकड़ी के साथ फर्नीचर निर्माण में उपयोग हो रही सभी मशीनें भी जब्त कर ली गईं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds