60 फीट ऊंचे टावर से गिरकर फोरमैन की मौत,परिजनों में मचाया जमकर हंगामा

बिलासपुर : जिले के फील कोल कोलवाशरी में बड़ा हादसा हो गया और एक फोरमैन की मौत हो गई है। यहां बिना सुरक्षा के काम कराया जा रहा था। इसी दौरान 60 फीट ऊंचे टावर से काम करते समय फोरमैन नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।इधर, मौत के बाद परिजनों ने कोल वाशरी प्रबंधन पर अनदेखी करने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा मचाया और 25 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग करते रहे।

छोटी कोनी निवासी शत्रुहन चौबे (42) घुटकू स्थित फोरमैन के पद पर काम करता था। शत्रुहन वहां इलेक्ट्रीशियन का काम देखते था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वो ड्यूटी पर था। इस दौरान कोलवाशरी में 60 फीट ऊंचे टावर में काम कर रहा था। उसी समय अचानक वह ऊंचाई से वह नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद कोलवाशरी में हड़कंप मच गया। इस बीच परिजन को जानकारी दिए बिना आनन फानन में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखकर सिम्स रेफर कर दिया गया।

मौत के बाद परिजन को दी जानकारी

बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने परिजनों को तत्काल घटना की जानकारी नहीं दी। जब गंभीर रूप से घायल शत्रुहन की सिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई, तब परिजन को बुलाया गया।

मामले को दबाने की कोशिश में जुटा रहा प्रबंधन

हादसे के बाद प्रबंधन मामले को दबाने की कोशिश में जुटा रहा। यही वजह है कि इस घटना की जानकारी न तो सकरी थाने में दी गई और न ही कोनी पुलिस को सूचना दी। जब फोरमैन शत्रुहन की मौत हुई, तब अस्पताल से पुलिस को घटना की जानकारी मिली।

पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई

इस मामले में पुलिस अफसरों का कहना है कि हादसे में फोरमैन की मौत की जानकारी मिली है। शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद जांच की जाएगी। इसमें यह पता लगाया जाएगा कि फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों की सुरक्षा का क्या इंतजाम है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds