पहले दोस्ती, प्यार फिर नाबालिग को घर ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव : जिले में एक युवक ने नाबालिग को अपने प्यार के जाल में फंसाया, फिर उसका रेप किया है। लड़की जब 4 महीने की गर्भवती हुई तो इस मामले के बारे में परिजनों को पता चला। जिसके बाद थाने में शिकायत की। अब पुलिस ने आरोपी युवक को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामला जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के बालोंडा के रहने वाले युवक लोचन कश्यप (21) की एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ दोस्ती हुई। दोनों कई महीनों से संपर्क में थे। दोस्ती प्यार में बदली। जिसके बाद कुछ महीने पहले युवक नाबालिग को अपने घर लेकर गया। जहां उसके साथ उसने दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद फिर से उसका रेप किया। हालांकि, इस बात की खबर पहले परिजनों को नहीं थी।

4 महीने की गर्भवती होने पर परिजनों को चला पता

अब कुछ दिन पहले अचानक युवती की तबीयत बिगड़ी। परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर गए। जांच में पता चला कि वह 4 माह की गर्भवती है। जिसके बाद जब परिजनों ने उससे पूछा तो उसने पूरी बात बताई। परिवार वाले थाना पहुंचे और मामले के संबंध में FIR दर्ज करवाए। जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। जवानों को युवक के घर भेजा गया, लेकिन वह घर पर नहीं मिला।

वह ओडिशा के नवरंगपुर में अपने किसी रिश्तेदार के घर गया हुआ था। जानकारी मिलते ही पुलिस ने जवानों की एक टीम को नवरंगपुर भेजा। वहां से आरोपी युवक को पकड़कर फरसगांव लाया गया। जिसे 18 मई को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अफसरों ने बताया कि नाबालिग का मेडिकल परीक्षण भी करवाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds