वंदे भारत ट्रेन में लगी आग : भोपाल से दिल्ली आ रही ट्रेन में लगी आग, आनन-फानन में उतारे गए 36 यात्री

भोपाल। भोपाल से नई दिल्ली की तरफ आ रही वंदे भारत ट्रे्न बड़े हादसे का शिकार हो गई है। सोमवार के दिन यह ट्रेन जब बीना स्टेशन पर खड़ी थी, उस दौरान इस ट्रेन में आग लग गई। आग की सूचना पाकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और ट्रेन को बीच में रोककर ही यात्रियों को उतारना पड़ा। जानकारी के मुताबिक भोपाल से हजरत निजामुद्दीन चलने वाली वंदे भारत ट्रेन (20171) सोमवार की सुबह 5.40 पर भोपाल रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। इस दौरान गाड़ी की कोच नंबर सी 14 में आग लग गई। इस कोच में लगभग 36 यात्री सवार थे जिन्हें आनन-फानन में उतारा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds