पूर्व मंत्री रुद्र कुमार गुरू के बंगले मे लगी आग,दस्तावेज जलकर हुए खाक

रायपुर : पूर्व पीएचई मंत्री रुद्र कुमार गुरू के दफ्तर में अचानक आग लग गयी। आग मंत्री के कार्यालय में लगी है, जिसकी वजह से तमाम दस्तावेज जलकर राख हो गये। इधर आगजनी की घटना कोलेकर कई तरह के सवाल भी खड़े हुए हैं। जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार के ऑफिस में आग लग गई। प्रथम दृष्टिया शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही गंज थाना की टीम भी पहुंची हुई है। हालांकि शुरुआती तौर पर कोई जनहानि की जानकारी नहीं मिली है।

कैसे आग लगी और फाइलें ही कैसे जलकर राख हुई, इस पर कई तरह की चर्चाएं हैं। पूर्व मंत्री के बंगले के कंप्यूटर रूम में आग लगी है। बताया जा रहा है कि आग लगने से आलमारी में रखे सारे दस्तावेज जलकर खाक हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्‍कत करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री का बंगला आज खाली किया जा रहा था। इसी दौरान बंगले के कंप्यूटर रूम में आग लगने की घटना हुई है। यह भी बताया जा रहा है कि जब बंगले के कंप्यूटर रूम में आग लगी तो इस दौरान पूर्व मंत्री रुद्र गुरु भी वहां मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds