गोदावरी स्टील प्लांट में हुए हादसे में प्रबंधन के खिलाफ ऍफ़आईआर दर्ज, मजदूरों ने लगाए गंभीर आरोप

रायपुर : धरसींवा थाना क्षेत्र के गोदावरी स्टील प्लांट में हुए भीषण हादसे में प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज कर किया गया है. शुक्रवार को प्लांट के पेलेट यूनिट में मशीन का भारी लोहे का ढांचा गिरने से मैनेजर सहित छह लोगाें की मौत हो गई थी.

गोदावरी स्टील प्लांट में हादसा

26 सितंबर को प्लांट के पेलेट यूनिट में मशीन का भारी लोहे का ढांचा गिरने से मैनेजर सहित छह लोगाें की मौत हो गई थी. इस घटना में 12 से अधिक लोग मलबे में दब गए थे. इनमें से 6 मजदूरों की मौत हो गई थे, जबकि 6 मजदूर घायल थे.

प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज

पुलिस ने सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर लापरवाही की धाराओं के तहत FIR दर्ज किया गया है. सुबह सभी मृतकों को पोस्टमार्टम कर शव को स्वजनों को सौंप दिया गया.

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में मौके पर मृतकों और घायलों के परिवार- रिश्तेदार जमा हो गए हैं. परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री में कई बार बड़ी लापरवाही देखी गई है. यहां मजदूरों से 12-12 घंटे काम कराया जाता है. इस हादसे का कौन जिम्मेदार होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds