वित्त मंत्री का बड़ा एलान, हर महीने मुफ्त मिलेगी 300 यूनिट बिजली; बताया क्या है सरकार का प्लान

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अंतरिम बजट 2024 पेश किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा एलान किया है। वित्त मंत्री ने मुफ्त बिजली को लेकर अहम घोषणा की है। उन्होंने बताया कि हर महीने लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी।

एक करोड़ परिवारों को होगा फायदा

वित्त मंत्री ने बताया कि मुफ्त बिजली का लाभ एक करोड़ परिवारों को मिलेगा। ये वो परिवार होंगे, जो अपने घर की छत पर सोलर ऊर्जा की व्यवस्था करते हैं। बता दें कि पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना का एलान किया था। योजना के तहत एक करोड़ घरों में सोलर पैनल लगाया जाएगा।

निर्मला ने कहा कि कोविड के चुनौती के बावजूद केंद्र सरकार ने गरीबों को घर मुहैया कराया। हम 3 करोड़ घर के लक्ष्य को बनाने के करीब हैं। अगले पांच साल में 2 करोड़ घर और बनाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds