एक पत्नी के दो पतियों के बीच मारपीट, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

कोटा। एक युवती ने दो युवकों से प्रेम विवाह कर लिया, अब दोनों पतियों के बीच युवती को अपनी पत्नी साबित करने की होड़ मच गई। मामला कोटा पुलिस थाने तक पहुंच गया और थाना परिसर में ही दोनों पति आपस में भिड़ गए। पुलिस ने दोनों पतियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

कोटा टीआई उमेश साहू ने बताया कि, क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने लोकबंद निवासी विनय गेंदले से प्रेम विवाह किया और उसके साथ 5 साल तक रही। उसके बाद युवती का मरहीकांपा निवासी संजू साहू से प्रेम संबंध हो गया। युवती अपने पति और बच्चे को छोड़कर प्रेमी संजू साहू के साथ चली गई। उससे शादी कर वह दो साल तक उसके साथ रही, उनका एक बच्चा भी है। कुछ दिनों बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा, इसलिए वह एक माह पहले संजू साहू और बच्चे को छोड़कर अपने पहले पति विनय गेंदले के पास आकर रहने लगी।

पत्नी को लेने पहले पति के घर पहुंचा दूसरा पति

इधर विनय गेंदले और संजू साहू के बीच युवती को रखने के लिए विवाद शुरू हो गया। 21 अक्टूबर को संजू साहू अपने घरवालों को लेकर युवती को लेने के लिए विनय गेंदले के घर पहुंच गया। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। उसके बाद दोनों रिपोर्ट लिखाने के लिए कोटा थाना पहुंच गए।

थाने में भिड़ गए दोनों पति

दोपहर 12 बजे थाना परिसर में दोनों पति आपस में भिड़ गए और एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट करने लगे। जिससे थाने में हड़कंप मच गया। टीआई उमेश साहू ने दोनों को पकड़कर थाने में बैठा दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds