कबूतरों को दाना डालना शुभ या अशुभ, जानिए ज्योतिष शास्त्र के नियम

जीवन में सुख, समृद्धि एवं शांति की प्राप्ति के लिए व्यक्ति कई प्रकार के ज्योतिषय उपाय करता है। यह उपाय ग्रह नक्षत्रों के आधार पर किए जाते हैं। इन्हीं उपायों में एक उपाय कबूतरों को दाना डालने से संबंधित है। मान्यताओं के अनुसार कबूतर को दाना डालना बेहद शुभ होता है। वहीं, कई बार ऐसा करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। आइये जानते हैं ऐसा क्यों होता है।

जानें क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

1.ज्योतिष के अनुसार ऐसे जातक जिनकी कुंडली में बुध और राहु का मेल होता है। उन्हें अपनी घर की छत पर कबतूर के लिए दाना नहीं डालना चाहिए। दरअसल राहु ग्रह का संबंध घर की छत से होता है। वहीं, कबूतर को दाना खिलाना बुध का उपाय माना जाता है। बुध-राहु का मेल होने से व्यक्ति की मानसिक स्थिति खराब हो जाती है। बुध देव बुद्धि के कारक हैं, वहीं राहु एक क्रूर ग्रह हैं।

2.ज्योतिष के अनुसार राहु ग्रह का संबंध घर की छत से होता है। यदि कबतूर को घर की छत पर दाना डालते हैं, तो उनके द्वारा छत को गंदा कर दिया जाता है। इसका विपरीत पर राहु के अशुभ फल के रूप में प्राप्त होता है। कबतूरों को छत पर दाना ना डालने की एक वजह यह भी मानी गई है।


3.ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए पक्षियों को दाना डालना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति कबूतर को दाना डालता है वह ईश्वर का काम करता है। घर में सुख शांति बनाए रखने के लिए कबूतर को घर के अंदर दाना डालना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि यदि किसी व्यक्ति के घर के अंदर कबतूर दाना चुगने आते हैं, तो वह व्यक्ति मालामाल हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button