बेटे का एडमिशन कराकर घर वापस जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने मारी टक्कर, पसरा मातम

जगदलपुर : जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में शुक्रवार की दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। इस घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने बेटे का एडमिशन कराने के लिए दहिकोंगा गया हुआ था, जहां से वापस जाने के दौरान यह हादसा हो गया।

मामले की जानकारी देते हुए कोंडागाँव थाना प्रभारी प्रह्लाद यादव ने बताया कि बनियागांव निवासी कलजुग पोयाम पिता गागरु 30 वर्ष अपने बेटे का एडमिशन कराने के लिए स्कूल फार्म भरने के लिए दहिकोंगा आया हुआ था। फॉर्म को भरने के बाद अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस अपने घर जा रहा था कि अचानक से कोंडागाँव से जगदलपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उसे अपने चपेट में ले लिया, इस घटना में बाइक सवार दूर जा गिरा जिससे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर लोग रुक गए वही आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने घटना के बाद गिरफ्तार कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है, वही आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds