राम चरण की बेटी की एक झलक पाने के लिए अस्पताल के बाहर लगी फैंस की भीड़

मुंबई : साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण और उपासना का आखिरकार पेरेंट्स बन ही गुए। उपासना ने मंगलवार, 20 जून 2023 बेटी को जन्म दिया। ऐसे में कामिनेनी और कोनिडेला परिवार बेहद खुशी मना रहा है। बता दें,  उपासना 19 जून की देर शाम हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित अपोलो अस्पताल पहुंचीं थी। इस दौरान उनके साथ पति राम चरण भी नजर आए थे।

अस्पताल के बाहर लगी फैंस की भीड़

सोशल मीडिया पर अस्पताल के बाहर की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे है, जिसमे देखा जा रहा है कि रामचरण के फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वीडियो में देख सकते है भारी मात्रा में कपल के चाहने वाले हैदराबाद स्थित अपोलो अस्पताल के बाहर उनका इंतजार कर रहे है। पेरेंट्स बनने के बाद से ही राम चरण और उपासना के लिए बधाई और शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है।

चिरंजीवी ने की पोती से मुलाकात

इसी बीच मेगास्टारचिरंजीवी का भी एक वीडियो सामने आया है। वह अपनी पोती से मिलने अस्पताल पहुंचे। बता दें,  राम चरण और उपासना चिरंजीवी के घर में शिफ्ट हो गए हैं। हाल ही में उपासना ने खुलासा किया था कि वे और आरसी चिरंजीवी के घर में शिफ्ट होंगी ताकि परिवार के बीच स्वागत और सहयोग का माहौल बनाया जा सके। वे चाहते हैं कि उनका बच्चा दादा-दादी के आसपास समय बिताए।

शादी के 11 साल बाद पिता बने राम और उपासना

रामचरण और उपासना अपनी शादी के 11 साल बाद पेरेंट्स बने है। हाल ही में दोनों ने अपनी 11वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। दोनों ने 14 जून साल 2012 में शादी रचाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds