वफ्फ़ संपत्तियों की फर्जी रजिस्ट्री : सीबीआई जांच कराने की तैयारी, जल्द राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजेगा बोर्ड

रायपुर। छत्तीसगढ़ वक्‍्फ बोर्ड की संपत्तियों पर अतिक्रमण और फर्जी रजिस्ट्री का मामला सामने आया है। करीब 500 करोड़ रुपये की अतिक्रमित संपत्तियों की सीबीआई जांच की तैयारी कर रही है। इस संबंध में वक्‍्फ बोर्ड राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजेगी। वहीं अतिक्रमित संपत्तियों पर हुए निर्माण पर बुलडोजर चलाने की भी तैयारी है।

दिल्‍ली से केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से मुलाकात कर रायपुर लौटे वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने कहा- किरण रिजिजू ने सभी दस्तावेज मांगे, सीबीआई जांच पर चर्चा हुई है। जल्द ही हम राज्य सरकार को सीबीआई जांच की अनुशंसा के लिए प्रस्ताव भेजेंगे। कई बार फर्जी रजिस्ट्री कराने वालों को नोटिस भेजा गया है।

वक्‍्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने अल्पसंख्यक मंत्री से की मुलाकात छत्तीसगढ़ के राज्य वक्‍्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज बुधवार को नई दिल्‍ली पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजीजू से मुलाकात की। जिसमें उन्होंने नए वक्फ बिल और छत्तीसगढ़ राज्य में वक्फ संपत्ति के बारे में चर्चा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ में वक्फ संपत्तियों पर अतिक्रमण हटाने कों लेकर की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री किरिन रिजीजू ने छत्तीसगढ़ राज्य वक्‍्फ बोर्ड द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

बीते दिनों निकाह को लेकर जारी किया आदेश

बीते कुछ दिनों पहले अध्यक्ष सलीम राज ने समस्त वक्‍्फ संस्थाओं (मस्जिद, मदरसा, दरगाह) के मुतवल्लीयों के लिए आदेश जारी किया था। अदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में अब निकाह पढ़ाने के लिए ईमाम, मौलाना द्वारा जो नजराना या उपहार लिया जाता है वह 11 सौ रुपये से अधिक नहीं ले सकेंगे। सलीम राज के पास इसे लेकर कई शिकायतें मिली थीं जिसके बाद यह आदेश जारी किया गया है।

शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि इस्लाम में शरीयत का भी यह हुक्म है कि निकाह को आसान करें। पूरे प्रदेश में लगभग 800 से अधिक इमाम और मौलाना है जो निकाह पढ़ाने का काम करते हैं, यदि किसी इमाम या मौलाना द्वारा इस आदेश का उल्लंघन किया जाता है या किसी इमाम या मौलाना के खिलाफ इस प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds