लॉगिन

फर्जी विधायक की गाड़ी का कहर, बाइक और आसपास खड़े लोगों को रौंदा

Chhattisgarh September 17, 2025 रिपोर्टर: shailesh
फर्जी विधायक की गाड़ी का कहर, बाइक और आसपास खड़े लोगों को रौंदा

फर्जी विधायक की गाड़ी का कहर, बाइक और आसपास खड़े लोगों को रौंदा

कांकेर : छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर के बस स्टैंड पर एक कार, बाइक और लोगों की भीड़ में जा घुसी. इन दौरान आसपास के लोग सहम गए. कुछ समय के लिए घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई.

बताया जा रहा है कि आरोपी चालक का नाम आकाश नायक है और वह संजय पारा का निवासी बताया जा रहा है. बताया जाता है कि वह शराब के नशे में धुत था. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर कार जब्त कर लिया.

गाड़ी से विधायक नरहरपुर” लिखा एक बोर्ड मिला

जांच के दौरान आरोपी की गाड़ी की जांच में भारत के प्रतीक चिन्ह अशोक स्तंभ और “विधायक नरहरपुर” लिखा एक बोर्ड भी मिला. हालांकि, इस तरह की कोई विधानसभा कांकेर जिले में नहीं है और न यहां से कोई विधायक है, जबकि नरहरपुर एक ब्लॉक है, जो कि कांकेर विधानसभा के अंतर्गत आता है. जिसके वर्तमान विधायक आसाराम नेताम है.

कार्रवाई की उठी मांग

आरोपी के गाड़ी से बोर्ड मिलने के बाद अब लोगों में चर्चा का बाजार बना हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लोग इस तरह के फर्जी बोर्ड बनाकर गलत काम कर रहे हैं. सरकारी रुतबा दिखाकर नियमों की अनदेखी करते हैं. लोगों का कहना है कि इस तरह के लोगों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी कार चालक को पकड़ लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds