लॉगिन

फर्जी आईबी आफिसर गिरफ्तार : वाहन जांच के दौरान पुलिस कर्मियों को दे रहा था धौस, पुलिस ने निकाली हेकड़ी

Chhattisgarh September 1, 2025 रिपोर्टर: shailesh
फर्जी आईबी आफिसर गिरफ्तार : वाहन जांच के दौरान पुलिस कर्मियों को दे रहा था धौस, पुलिस ने निकाली हेकड़ी

फर्जी आईबी आफिसर गिरफ्तार : वाहन जांच के दौरान पुलिस कर्मियों को दे रहा था धौस, पुलिस ने निकाली हेकड़ी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का अधिकारी बताकर न केवल आम लोगों को बल्कि पुलिस को भी धोखा देने की कोशिश कर रहा था। अंतर्राज्यीय आरोपी वाहन चेकिंग के दौरान चालान से बचने के लिए आईबी का नकली आईडी कार्ड दिखाया, लेकिन पुलिस की जांच में उसकी पोल खुल गई। यह पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, आमानाका थाना पुलिस ने 31 अगस्त की रात चंदनडीह चौक, नंदनवन जीई रोड के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक एक्टीवा (क्रमांक MP04YJ1386) तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए पकड़ी गई। जब पुलिस ने चालक का नाम पता पूछा और चालानी कार्रवाई शुरू की, तो उसने अपने आप को इंटेलिजेंस ब्यूरो का सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी बताया और एक आईडी कार्ड दिखाया, जिसमें भारत सरकार का मोना गृह मंत्रालय लिखा हुआ था।

वह पुलिस की टीम को चालानी कार्रवाई करने से मना करने लगा। जिसके बाद पुलिस को उसके ID CARD पर शंका हुआ और उसकी तस्दीक की गई जो फर्जी होना पाया गया। आरोपी के झोल का खुलासा होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आमानाका थाना में धारा 319(2) 336(3) 340(2) , BNS ,184 MV ACT के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी विशाल कुमार (29 वर्ष), निवासी श्रीनिवास रेजीडेंसी, भोपाल का निवासी है। वर्तमान में वह टिकरापारा थाना क्षेत्र के टैगोर नगर में किराए के मकान में रह रहा था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds