लॉगिन

CG नकली होलोग्राम : ईओडब्लू ने शराब घोटाले में की कार्यवाही तेज़, आबकारी के दो अधिकारियों से की पूछताछ

Chhattisgarh July 13, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG नकली होलोग्राम : ईओडब्लू ने शराब घोटाले में की कार्यवाही तेज़, आबकारी के दो अधिकारियों से की पूछताछ

CG नकली होलोग्राम : ईओडब्लू ने शराब घोटाले में की कार्यवाही तेज़, आबकारी के दो अधिकारियों से की पूछताछ

रायपुर : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईओडब्लू ने कार्रवाई तेज कर दी है, प्रिज्म होलोग्राफी कंपनी के स्टेट हेड दिलीप पांडे की गिरफ्तारी के बाद ईओडब्लू की टीम ने आबकारी विभाग में पदस्थ दो अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया था। इन अफसरों से तीन घंटे तक पूछताछ हुई और पांच पेज का बयान लिखित में लिया गया। इसमें आबकारी अधिकारियों ने सिंडिकेट की मदद करने वाले और सिंडिकेट के हर काम में शामिल कुछ अफसरों के खिलाफ सबूत दिए हैं।

ईओडब्लू की पूछताछ में पांच पेज का बयान देने वाले अफसर कोर्ट में बयान के दौरान पलट ना जाएं, इसलिए ईओडब्लू की टीम जज के सामने कलमबद्ध बयान कराने की तैयारी कर रही है। ईओडब्लू के अधिकारी अब तक शराब घोटाले में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के बयान कलमबद्ध कर चुकी है। इनमें से कई ऐसे लोग हैं जिनके खिलाफ इस घोटाले में शामिल होने का आरोप भी है।

दो आबकारी अफसरों का बयान कलमबद्ध कराने के बाद ईओडब्लू के अधिकारी दो और अफसरों को पूछताछ के लिए बुलाएंगे। ये वह अफसर हैं, जो सिंडिकेट के कोर ग्रुप में शामिल एपी त्रिपाठी के बेहद करीबी रहे। इस साल इन अफसरों ने सिंडिकेट की मदद करने के लिए ट्रांसफर लिस्ट अपने हिसाब से निकलवाई थी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds