CG : जेवर दूकान से सोने की नकली हार की बदली, फरार तीन आरोपी बिहार से गिरफ्तार

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में ज्वैलरी शॉप पर सोने की नकली हार की बदली करने वाले फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन तीन आरोपियों को पुलिस ने बिहार के भोजपुर से पकड़ा है। यह तीनों पुलिस को चकमा देकर डेढ़ लाख कीमत के सोने का हार लेकर फरार हुए थे।

बता दें, इस वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की है। जिसके बाद तीन आरोपियों के साथ पुलिस ने डेढ़ लाख का सोने का हार बरामद किया है। यह पूरा मामला सदर रोड़ स्थित जगदंबा आभूषण भंडार का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds